जोधपुर में 9 जनवरी से आयोजित होगा अखिल विश्व माहेश्वरी महाकुंभ, शामिल होंगे 50 हजार समाजजन

जोधपुर | अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा जोधपुर में 9 से 11 जनवरी को अखिल विश्व माहेश्वरी महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसमें 27 देशों व देश के 440 जिलों से लगभग 50 हजार समाज जन भाग लेंगे। जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति जयपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र बजाज ने बताया कि देश की लगभग 500 बड़ी कंपनियां में अध्यक्ष- चेयरमैन व अन्य शीर्ष पदों पर कार्यरत माहेश्वरी बंधु भी इसमें शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष के अलावा 7 केंद्रीय मंत्रियों, 5 मुख्यमंत्रियों और अन्य कई राजनेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। इतने बड़े आयोजन की व्यवस्था हेतु जोधपुर के लगभग 180 होटल 70 धर्मशालाएं और जोधपुर से 30 किमी की दूरी तक के अनेकों सामाजिक आवासों को बुक कराया गया है। सारी आवश्यक व्यवस्था इन तीन दिनों में सुव्यवस्थित ढंग से चलती रहे इसके लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाएगा। डॉ. सुरेंद्र बजाज ने बताया कि माहेश्वरी समाज एक अत्यंत प्रभावशाली,,जागृत, देश भक्त व सेवाभावी समाज संगठन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *