जोधपुर में शनिवार देर रात पांच बत्ती सर्कल के पास एक 9 साल के मासूम पर कुत्ते ने अटैक कर दिया। कुत्ते ने जबड़े से पकड़कर घसीटा, और हाथ, पांव और पैर को नोंच डाला। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद दुकानदार दौड़े और किसी तरह उसे कुत्ते से छुड़ाया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पांच बत्ती सर्कल पर काफी आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन इस प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। शिकायत के बावजूद भी प्रशासन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 4 PHOTOS… खेलने निकला तो कुत्तों ने किया हमला
परिजनों ने बताया कि 9 साल का मासूम आशीष खाना खाने के बाद घर के बाहर खेलने निकला था। इसी बीच आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने आशीष को हाथ, पैर और गर्दन पर काटा और उसे घसीटा भी। पास से गुजर रहे एक दुकानदार ने उसे कुत्तों से छुड़ाया। घायल आशीष को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। घटना के बाद से वह बुरी तरह डर गया है और कुछ भी बोल नहीं पा रहा है। निगम की लापरवाही से सड़कों पर खतरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही इस इलाके में कई आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। निगम की लापरवाही से अब सड़कों पर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 2 महिला पुलिस कर्मचारियों को भी कुत्ते ने काटा
शनिवार दोपहर को उदय मंदिर थाना क्षेत्र में भी कुत्तों के हमले की एक और घटना हुई, जहां ड्यूटी पर तैनात दो महिला सिपाहियों को कुत्ते ने काट लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश और डर बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके टीकाकरण की ठोस व्यवस्था बने, ताकि आने वाले दिनों में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
——–
कुत्ते के अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
बीकानेर में कुत्ते ने 9-साल के बच्चे पर हमला किया:बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों को मारा; ग्रामीणों ने मुआवजा मांगा बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते के हमले से बड़ा हादसा सामने आया है। कुत्ते ने 15 भेड़-बकरियों के बच्चों को मार डाला, जबकि पशुओं को बचाने पहुंचे 9 साल बच्चे को भी घायल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर


