जोधपुर में SIR का प्रथम चरण पूरा:सबसे पहले 100 प्रतिशत मैपिंग करने वाले BLO देवेंद्र सिंह का मोहल्लेवासियों ने किया सम्मान

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2025 पूरा होने के उपलक्ष्य में सुरसागर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 52 के बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) देवेंद्र सिंह का सम्मान समारोह रविवार को कमलेश्वर महादेव मंदिर, हुडको क्वार्टर्स में आयोजित हुआ। समारोह में क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने BLO देवेंद्र सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए साफा पहनाकर, माला व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। BlO देवेंद्र सिंह ने ही सबसे पहले सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मैपिंग की थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में AERO सुरसागर एवं तहसीलदार JDA डॉ. हंसराज, सुपरवाइजर पूरन सिंह, सहायक BLO अशोक कुमार, सहयोगी संजय जोशी, सुनील व्यास और सौरभ सोनी मंच पर मौजूद रहे। मोहल्लेवासियों ने सभी का स्वागत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में व्योवृद्ध मतदाता ओमप्रकाश आचार्य, ईश्वर किसन, ओमप्रकाश व्यास, दिनेशचंद्र शर्मा, शंकर राहा, उम्मेदाराम, लक्ष्मण जांगिड़, रामलाल सोनी, राजू भाई, हरीश लोहिया, कुशाल माथुर, दिलीप गोस्वामी, मानक चंद, शाहरुख खान, हर्षवर्धन सिंह, अजय लोहिया और राहुल चौधरी सहित क्षेत्र की महिला शक्ति पुष्पा व्यास, धापू देवी, निशा राठौड़, जयश्री, संतोष गोड व छोटे बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी की इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. हंसराज का जन्मदिन भी मनाया गया। उपस्थित मतदाताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *