जोधपुर शहर में ढाई घंटे तक कल बिजली रहेगी बंद:मेंटेनेंस कार्य के चलते नहीं आएगी सप्लाई, सुबह 9 से 11.30 बजे तक प्रभावित होंगे ये क्षेत्र

बिजली प्रसारण लाइनों के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते कल 31 जनवरी 2026 को शहर के कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक 33/11 केवी पार्श्वनाथ सिटी जीएसएस से संबंधित 11 केवी फीडर पर रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण पार्श्वनाथ कॉलोनी, पार्श्वनाथ सिटी, सांगरिया फांटा, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, आशियाना द्वारका सहित आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र प्रभावित रहेगा। रख-रखाव कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *