जोधपुर शहर में फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों के जरूरी रख-रखाव व सफाई के लिए 9 जनवरी को समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। जलदाय विभाग ने नागरिकों को पहले से पानी का संचय करने की सलाह दी है। प्रमुख फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति का शेड्यूल एक दिन आगे खिसक गया है। इन क्षेत्रों में 9 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति अब 10 जनवरी को होगी, जबकि 10 जनवरी की सप्लाई 11 जनवरी को की जाएगी। झालामंड और तख्त सागर क्षेत्र जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में आंशिक छूट दी गई है। सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास के क्षेत्रों में 9 जनवरी को सुबह 10 बजे तक की जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन विशिष्ट क्षेत्रों में 10 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 11 जनवरी को और 11 जनवरी की सप्लाई 12 जनवरी को की जाएगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी दैनिक जरूरतों की योजना बनाएं।


