जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक:ट्रेन चलते ही रेलवे पुलिस की पड़ी नजर; 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर नीचे उतारा

जालोर जिले के भीनमाल रेलवे स्टेशन पर एक आदमी जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस की छप पर जा बैठा। ट्रेन के ऊपर से 25 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन तार गुजर रही थी। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन एक यात्री पहले दरवाजे से लटका दिखाई देता है और फिर ट्रेन की छत पर चढ़कर बैठ जाता है। इस खतरनाक हरकत के बाद ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को हस्तक्षेप करना पड़ा। सबसे पहले 5 PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम जसवंतपुरा फाटक के पास रोकी गई ट्रेन घटना मारवाड़ भीनमाल स्टेशन के पास 300 मीटर की दूरी पर स्थित जसवंतपुरा फाटक के नजदीक हुई। सुरक्षा कारणों से जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस को करीब 20 मिनट तक रोका गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, युवक की गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत ट्रेन की गति कम कर उसे रोकने का फैसला लिया गया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। पहले गेट से लटका, फिर छत पर जा बैठा युवक जांच में सामने आया कि युवक पहले ट्रेन के गेट से बाहर लटका हुआ था। कुछ ही पलों में वह संतुलन बनाते हुए ट्रेन की छत पर चढ़ गया और वहीं बैठ गया। इस दौरान ट्रेन के ऊपर से करीब 25 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) लाइन गुजर रही थी, जिससे खतरा कई गुना बढ़ गया। यात्री के ट्रेन की छत पर बैठने की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक उसे नीचे उतरने के लिए समझाया गया, लेकिन युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी और हर सेकेंड खतरे से भरा था। RPF कॉन्स्टेबल योगेंद्र सिंह ने दिखाई बहादुरी हालात को देखते हुए RPF कॉन्स्टेबल योगेंद्र सिंह ने साहसिक फैसला लिया। अपनी जान की परवाह किए बिना वह ट्रेन की छत पर चढ़े और सावधानीपूर्वक युवक के पास पहुंचे। हाई-टेंशन लाइन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए उन्होंने युवक को सुरक्षित पकड़कर नीचे उतारा। उनके इस कदम से बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *