जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन दो दिन रद्द रहेगी:प्रयागराज महाकुंभ के बीच परिचालनिक कारणों के चलते प्रभावित रहेंगी गाड़ियां

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विभिन्न कारणों के चलते जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट 20 व 21 फरवरी (दो ट्रिप) को रद्द रहेगी। साथ ही बुधवार को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन भी चेंज रूट से चलेगी। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान परिचालनिक कारणों से ट्रेन संख्या 12308, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट जोधपुर से 20 व 21 फरवरी को तथा ट्रेन संख्या 12307, हावड़ा से 22 व 23 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22308, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट बीकानेर से बुधवार को रद्द रही। साथ ही ट्रेन नंबर 22307, हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट 21 फरवरी को हावड़ा से रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *