अलवर के सदर थाना क्षेत्र में जोमेटो डिलीवीरी बॉय के साथ मारपीट कर नकदी, सामान व मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। 5वां आरोपी फरार है। कोतवाली थोन के ASI विजय कुमार ने बताया कि 9 जनवरी को पीड़ित जोमेटो डिलवीर बॉय युवक ने लूट और मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने 14 जनवरी को दो नाबालिगो को निरुद्ध किया था। उसके बाददो मुख्य आरोपी अंकित और पवन को रविवार को गिरफ्तार किया। शेष एक आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जिसके पास लूट का मोबाइल है। आरोपी अंकित और पवन को पीसी डिमांड पर लिया है।


