ठीक 9:15 बजे मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्वर्ण जयंती स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान की ऊंचाइयों पर लहराया, पूरा स्टेडियम ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। पुलिस बैंड की मधुर धुनों पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति ने माहौल में देशभक्ति का संचार कर दिया। जिला कलेक्टर डॉ. गर्ग एक खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया अनुशासित कतारों में खड़े जवानों पूरी मुस्तैदी के साथ सलामी दी। परेड कमांडर के नेतृत्व में टुकड़ियां कदमताल करते हुए मुख्य मंच के सामने गुजरी हैं। तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड्स की टुकड़ियां ताल से ताल मिलाते हुए मंच के सामने से गुजरी। जूतों की धमक और ‘दाएं देख’ के उद्घोष से स्टेडियम की मिट्टी भी मानो थिरक रही है। कलेक्टर ने मार्च पास्ट की सलामी स्वीकार की है। स्टेडियम का नजारा अब सफेद पोशाकों में सजे स्कूली बच्चों से गुलजार है।


