जो समाज शिक्षित होता है, वही आगे बढ़ता है: निषाद

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्राम घीना, सीबी नवागांव एवं पिनकापार में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के शक्ति दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मां दंतेश्वरी के शक्ति स्वरूप की पूजा-अर्चना की। ग्राम सीबी नवागांव में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। विधायक निषाद ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए बालिकाओं की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। जो समाज शिक्षित होता है, वही आगे बढ़ता है। आदिवासी समाज सरल, सहज और अपने मूल विचारों पर चलने वाला है। शहीद गैंदसिंह नायक के बलिदान और उनके योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समाज के बालक-बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, सदस्य जिला पंचायत गुलशन चंद्राकर, महामंत्री संजू चौधरी, नरोत्तम रावटे, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री केशव शर्मा, ललित हिरवानी, ललित भूआर्य, ईश्वर किरसान, हिंसाराम भूआर्य, प्राणिका जैन, तरुण रजक, सुखीराम, राजेंद्र यादव, डालचंद जैन, मंगलू भंडारी, दुर्गा रावटे, गुहाराम पटेल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *