ज्ञानी रघबीर सिंह ने हरमीत सलूजा को किया सम्मानित

सचखंड श्री हरमंदर साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने रविवार को प्रसिद्ध समाजसेवी हरमीत सिंह सलूजा को सम्मानित किया। सलूजा को यह सम्मान अमेरिका की शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर दिया गया। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सलूजा का पूरा परिवार समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है और गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सलूजा ने कोविड महामारी के दौरान धर्म और जाति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा की थी, वह पर्यावरण को बचाने के लिए भी काम करते रहे हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि उनके कार्य सराहनीय हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *