ज्ञानोत्सव… कलश यात्रा 11 को, मातृशक्ति करेंगी नेतृत्व

रामानुजगंज| नगर में ज्ञानयज्ञ परिवार द्वारा आयोजित ज्ञानोत्सव 2026 के शुभारंभ से पहले 11 फरवरी को भव्य व दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन यात्रा का नेतृत्व नगर की मातृशक्ति करेंगी, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त होगी। आयोजकों के अनुसार कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे राम मंदिर से होगा। यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर होते हुए नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए गायत्री यज्ञ परिसर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण रहेगा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ शामिल होंगे। समिति ने बताया कि ज्ञानोत्सव के अंतर्गत वैदिक यज्ञ का आयोजन मां महामाया मंदिर के समीप स्थित गायत्री यज्ञशाला परिसर में किया जाएगा, जबकि भागवत चरित्रामृत कथा का आयोजन आमंत्रण धर्मशाला परिसर में होगा। कलश यात्रा के गायत्री यज्ञ परिसर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसके साथ यात्रा का समापन होगा। बता दें कि ज्ञानयज्ञ परिवार का मुख्य आयोजन ज्ञानोत्सव 2026 12 फरवरी से प्रारंभ होगा। समिति के अनुसार कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण वितरण सहित सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल व सुव्यवस्थित बनाने व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर की जा रही हैं और समय से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *