ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा आज इटखोरी में 100 जगहों पर होगी आराधना

भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कल्बो तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजा को लेकर इन स्थानों पर आकर्षक और भव्य पंडाल तथा फुलों से साज-सज्जा एवं डीजे साउंड की व्यवस्था की गई है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इनमें भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी, द विजन पब्लिक स्कूल, जीएस पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय, साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आइडियल इंटर कॉलेज करनी, हाई स्कूल इटखोरी, उच्च व मध्य विद्यालय करनी, असारिया, युपीएस निचे टोला बघमुंडी तथा गांधी चौक इटखोरी, करनी चौक, परसौनी चौक, इटखोरी टाल, चट्टी, प्रखंड परिसर के बाहर, नगवां चौक, हलमता और राजबर आदि पूजा स्थानों पर भव्य और सुंदर पंडाल का निर्माण कार्य किया गया है। इन स्थानों पर विद्युत रंग बिरंगी एवं दुधिया रोशनी की व्यवस्था की गई है। इन पूजा पंडालों में सोमवार को बसंत पंचमी के मौके पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान के साथ की जाएगी। भद्रकाली मंदिर के पुरोहित सीताराम पांडेय ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा बहुत खास होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *