ज्ञान, संस्कार और सफलता का उत्सव वसंत पंचमी धूमधाम के साथ मनाया गया

नवापारा-राजिम | ज्ञानदीप शिशु विद्या मंदिर में व संत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के विधिवत पूजन से की गई, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने नारियल, फूल, अगरबत्ती और आम के फूल अर्पित कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या रेखा तिवारी ने कहा, यह पर्व ज्ञान, विद्या और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, परिश्रम करने और संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक चेतन चौहान, सुनील कंसारी, मंजू साहू, संध्या यादव, पूर्णिमा पाल, निशा कंसारी, आकांक्षा गिलहरे का योगदान रहा। कार्यक्रम की समन्वयकता प्रधानाचार्य अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *