भास्कर न्यूज | जालंधर ज्योतिश्वर महादेव मंदिर गुरु रामदास नगर में भक्तों की ओर से 31 अगस्त को राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में संध्या फेरी निकाली जाएगी। वीरवार को इस संबंध में आयोजकों ने बैठक की। अध्यक्षता पंडित गोबिंद मिश्रा, पंडित पितांबर शास्त्री ने की। इस मौके पर संध्या फेरी का कार्ड रिलीज किया गया। साथ ही सभी से इस आयोजन शामिल होने की अपील की। समाज सेवक सुमित कालिया, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह विक्की, भानु शर्मा ने बताया कि संध्या फेरी मंदिर से शुरू होकर गुरु रामदास नगर, नीवी आबादी, संतोखपुरा की विभिन्न गलियों से होते हुए ज्योतिश्वर महादेव गुरु रामदास नगर में संपन्न होगी। इस मौके पर सतीश शर्मा, मनजीत लक्की, सन्नी शर्मा, जोनी खन्ना ने इलाकावासियों से संध्याफेरी का स्वागत पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण कर करने की अपील की। ज्योतिश्वर महादेव मंदिर में बैठक के दौरान मौजूद श्रद्धालु।


