ज्योति का पहलगाम हमले से कनेक्शन खंगाल रही NIA:कश्मीर में उन जगहों पर वीडियो बनाए, जहां सुरक्षा नहीं थी; हिसार कोर्ट में पेशी आज

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। 16 मई को गिरफ्तारी के बाद 5 दिन तक हिसार पुलिस के अलावा NIA, मिलिट्री इंटेलिजेंस, IB और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। NIA सोर्सेज के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले में आरोपी ज्योति की भूमिका की जांच की जा रही है। पहलगाम हमले से पहले और उसके बाद वह किन-किन लोगों के संपर्क में रही। किस-किस से बात की, इसको लेकर उसके मोबाइल खंगाले जा रहे हैं। जिसके बाद NIA उसे पहलगाम भी ले जा सकती है। यह शक इसलिए गहराया, क्योंकि पहलगाम हमले से पहले कश्मीर में ज्योति ने उन्हीं जगहों के वीडियो बनाए, जहां सेना की तैनाती या मूवमेंट नहीं थी। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि ज्योति ने सिर्फ ट्रैवलिंग के इरादे से वीडियो बनाए या फिर उसमें पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए कोई कोड छिपा था। इसके लिए उसके बैंक खातों में कश्मीर टूर के दौरान हुई ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है। जांच में ज्योति के 4 बैंक अकाउंट मिले हैं। ज्योति का पहलगाम हमले से कनेक्शन क्यों जोड़ा जा रहा ज्योति की गिरफ्तारी को लेकर हिसार पुलिस के 5 बड़े दावे जांच एजेंसियों के सवालों पर ज्योति ने क्या जवाब दिए
ज्योति से हिसार पुलिस के अलावा कई केंद्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की। जांच एजेंसियों के सोर्सेज के मुताबिक ज्योति ने कहा कि अगर उसे कुछ छिपाना होता तो वह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट पर क्यों अपलोड करती। जब उससे पूछा गया कि बॉर्डर एरिया के वीडियो क्यों बनाए तो ज्योति ने कहा कि उस पर लाइक और कमेंट ज्यादा आते थे। ज्योति ने पहलगाम आतंकी हमले से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार कर दिया। ज्योति यही कहती रही कि पाकिस्तान से पहले उसने अपने देश में कई अच्छी जगहों के वीडियो बनाए। वह सिर्फ वहां की अच्छी चीजें दिखाती थी। *************** ये खबर भी पढ़ें…. ज्योति ISI एजेंट से बोली- पाकिस्तान में शादी करवा दो:पाकिस्तानी हैंडलर के साथ चैट मिली पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारी से एक और वॉट्सएप चैट सामने आई है। इसमें ISI एजेंट हसन अली उसे दुआ दे रहा है, तो जवाब में ज्योति उससे पाकिस्तान में शादी कराने को कह रही है। (पढ़ें पूरी खबर) यूट्यूबर ज्योति, ISI एजेंट की वॉट्सएप चैट मिली:PAK अफसर ने पूछा- अटारी बॉर्डर पर कोई अंडरकवर मिला था पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी हैंडलर के साथ वॉट्सऐप चैट मिली है। हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ज्योति के जरिए भारत के रॉ एजेंट्स की मौजूदगी का पता लगाना चाहती थी। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *