ज्वेलरी व्यापारी ने बीजेपी पार्षद को डंडे से पीटा:पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, पार्षद बोला डंडे से पीटा, व्यापारी ने कहा- प्लास्टिक के पाइप से मारा दोनों ने दर्ज करवाई एफआईआर

दुर्ग जिले के जामुल पालिका परिषद के पार्षद दीपक गुप्ता की एक ज्वेलरी व्यापारी ने पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई है। वहीं व्यापारी केशव सोनी ने भी पार्षद के उपर प्लास्टिक के डंडे से मारने का आरोप पार्षद दीपक गुप्ता के उपर लगाया है। दोनों ने ही जामुल थाना में शिकायत की है। जामुल पुलिस ने दोनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई एफआईआर
बीजेपी पार्षद और एक ज्वेलरी व्यापारी के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना सोमवार 20 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जामुल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पार्षद ने शिकायत में बताया कि व्यापारी ने नेतागिरी खत्म करने और दोबारा चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ने जैसी धमकी देकर मारपीट की है। पार्षद ने कहा- रास्ता रोककर गाली दी, जान से मारने की धमकी देकर मारा
जामुल नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 05 गणेश नगर से पार्षद दीपक गुप्ता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वे अपने काम से नगर पालिका परिषद कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान ठेठवार मोहल्ला में वर्मा के घर के पास अचानक केशव सोनी वहां पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। केशव सोनी ने बिना किसी कारण के गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर हमला किया, जिससे सिर, बाएं आंख और हाथ की उंगली में चोट आई और खून निकलने लगा। व्यापारी ने भी दर्ज करवाई FIR, कहा- पार्षद और उसके भाई ने मिलकर मारा
वहीं दूसरे पक्ष से ज्वेलरी व्यापारी केशव सोनी ने भी पार्षद दीपक गुप्ता के खिलाफ एफआईआर करवाई है। केशव सोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वे गांव किरना (तिल्दा नेवरा) से धान बेचकर लौट रहे थे और अपने कर्मचारी को शिवपुरी जामुल में छोड़ने के बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान ठेठवार पारा सुभाष नगर में दीपक गुप्ता ने उन्हें रुकने के लिए कहा। पार्षद ने पुरानी बात को लेकर पहले गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए प्लास्टिक के पाइप से हमला किया। इसके बाद पार्षद ने अपने भाई बबलू गुप्ता को भी बुला लिया और दोनों ने मिलकर मारपीट की। पुलिस कर रही कार्रवाई
जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर जामुल में स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इनके बीच काफी पुराना विवाद है, जिसकी वजह से यह लड़ाई हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *