ज्वेलरी शॉप संचालिका से शादी के नाम पर दुष्कर्म:लॉकडाउन के दौरान हुई थी दोस्ती, शादी की बात पर विवाद किया

ग्वालियर की एक ज्वेलरी शॉप संचालक महिला से उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। अब जब आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और गाली गलौज भी की, तो महिला शुक्रवार रात थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ग्वालियर किलागेट थाने पहुंची 32 वर्षीय महिला ने हीरा मार्केट सराफा बाड़ा निवासी मुकेश जैन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 मई 2025 को आरोपी उसके घर आया और दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने गालियां दीं और साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद भी महिला शादी के लिए प्रयास करती रही, पर जब आरोपी ने तवज्जो नहीं दी, तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। दुकान से उधारी के चलते हुई थी पहचान महिला ने बताया कि वह सोना-चांदी की दुकान चलाती है और साढ़े पांच साल पहले उधार लेन-देन के दौरान उसकी पहचान मुकेश से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद उसने शादी का वादा किया और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान अप्रैल 2020 से लेकर अब तक महिला के साथ कई बार संबंध बनाए। महिला का कहना है कि उसने कई बार शादी के प्रयास किए लेकिन आरोपी हर बार मुकर गया। आखिरकार परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है
ग्वालियर थाना पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *