ज्वेलर्स दुकान में घुसकर पिता-बेटी को मारी गोली:धमतरी में 2 हमलावर फायरिंग करके भागे, इलाके में नाकेबंदी; दोनों अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ज्वैलर्स दुकान में 2 अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने दुकान में मौजूद पिता और बेटी को निशाना बनाया। बेटी के पैर पर गोली चलाई गई। वहीं पिता पर एयर गन से सिर पर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक लूटपाट नहीं की गई है। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति अभी सामान्य है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पावर हाउस के सामने बरडिया आभूषण दुकान भी है साथ ही घर भी है। अज्ञात 2 लोगों ने दुकान में घुसकर गोली मारी है। हमले में पिता भवर बरडिया और बेटी नैना बरडिया खून से लथपथ हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक अज्ञात व्यक्ति गोली मारकर फरार हो चुके थे। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज धमतरी के निजी अस्पताल में जारी है। घटनास्थल पर सिटी कोतवाली मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के पास रस्सी बांधकर लोगों को दूर रखा जा रहा है। वहीं यातायात बाधित न हो जिसके लिए कोतवाली पुलिस बड़े वाहनों को आगे बढ़ाने में लगी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *