अमृतसर | बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गुरु नानक देव स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। डीसी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड कमांडर डीएसपी खुशबीर कौर के नेतृत्व में जवानों ने परेड की। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने कोरियोग्राफी, गिद्दा, भंगड़ा और गतका पेश करके देशभक्ति का जोश भर दिया। डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर एडीसी जनरल रोहित गुप्ता, एडीसी अमनदीप कौर, एसडीएम मनकंवल सिंह, एडीसीपी परमिंदर कौर, एडीसीपी इंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।


