झकनावदा में पहली बार मवेशी मेले का शुभारंभ:महामंडलेश्वर रामेश्वर गिरि ने फीता काटकर किया उद्घाटन; शिक्षक जोशी का हुआ सम्मान

झाबुआ जिले के झकनावदा में 18 दिसंबर को पहली बार श्री मां माही माताजी मवेशी मेला का शुभारंभ हुआ। यह मेला व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। मेले की शुरुआत स्थानीय शनि मंदिर में पूजा और माल्यार्पण से हुई। इसमें हनुमानजी, शनिदेव, आकाश भैरव, महादेव और जननायक टंट्या मामा की प्रतिमाओं पर श्रद्धा पूर्वक पूजा की गई। इसके बाद ढोल-धमाकों के साथ एक चल समारोह निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होते हुए मेला मैदान पहुंचा। फीता काटकर उद्घाटन, आतिशबाजी भी की मेला मैदान पर श्रृंगेश्वर महादेव धाम के गादीपति महंत श्री रामेश्वर गिरि महाराज ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। अतिथियों ने माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, जनपद उपाध्यक्ष देवकुंवर पड़ियार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, भाजपा नेता अजमेर सिंह भूरिया और कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजक समिति के मनोहर सिंह सेमलिया और उनकी टीम ने सभी अतिथियों, सरपंचों और सचिवों का स्वागत किया। शिक्षक जोशी का सम्मान कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी का जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल सिंह मालू ने साफ़ा बांधकर विशेष सम्मान किया। इस दौरान अतिथियों ने मेले का निरीक्षण किया और व्यापारियों व झूला संचालकों से भेंट की। मंचासीन अतिथियों ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की नई पहचान बनेगा और भविष्य में इसका नियमित आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवादों से बचने की भी अपील की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड़ ने किया, जबकि आभार हेमेंद्र जोशी ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *