नर्मदापुरम से लापता युवक की लाश मिडघाट के जंगल में मिली। थोड़ी ही दूर उसकी बाइक भी जली पड़ी थी। पुलिस की हिरासत में चार लोगों ने इस बात को स्वीकारा। उन्होंने बताया कि झगड़ा होने पर वह युवक को जंगल ले गए और फिर वहीं पर उसे बाइक सहित जला दिया। बुधवार को एक हफ्ते बाद युवक का शव मिला है। ग्राम जावली से लापता चंदन पिता राजाराम नागवंशी (21) को मिडघाट के जंगल में ले जाकर मारा गया। थोड़ी दूर पर ही युवक की बाइक भी जली अवस्था में पड़ी थी। हत्या करने वाले जामली के ही हैं। उन्हीं के आधार पर सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान, माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके, बुधनी पुलिस की मदद से मौके पर पहुंचे। जंगल में युवक की अधजली लाश पड़ी मिली। सड़क से थोडी दूर उसकी बाइक जली हालत में मिली। कल होगा शव का पोस्टमार्टम
परिजन ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने देर शाम को पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधनी भिजवाया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक चंदन पिता राजाराम नागवंशी (21) निवासी जावली 23 दिसंबर से घर से लापता था। उसके परिजनों ने अगले दिन माखननगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक की तलाशी में पुलिस जुटी थी। एसपी सांई कृष्णा थोटा ने बताया तलाशी के दौरान गांव के कुछ युवकों के साथ लापता चंदन को देखा गया था। झगड़ा होने पर जंगल में ले जाकर जलाया
युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि किसी बात पर उनके बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद चंदन को मिडघाट के जंगल में ले गए। जहां जलाकर मारना स्वीकारा। उसकी लाश बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज करने की। कार्रवाई होगी। संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है। 15 दिन में हत्या की चौथी घटना
माखननगर में पिछले 15 दिनों में हत्या की वारदातों में इजाफा तेजी से हुआ है। 15 दिन में सनसनीखेज तरह से हत्या करने की चौथी वारदात हुई है।


