झज्जर में व्यक्ति से 14 लाख रुपए की ठगी:टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पैसे कमाने का लालच दिया; राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

झज्जर में टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप में जोड़कर और टास्क पूरा करने पर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर झज्जर निवासी एक व्यक्ति से 14 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी सोमबीर कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को 13 अप्रैल 2025 को वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज प्राप्त हुआ। बातचीत के बाद उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में टास्क पूरा करने पर ज्यादा प्रॉफिट कमाने का लालच दिया गया। विश्वास जीतने के लिए पहले भेजे छोटे अमाउंट आरोपियों ने शुरुआत में पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए दो बार 500 रुपए और करीब 1000 रुपए का मुनाफा उसके खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद बड़े निवेश पर ज्यादा लाभ का झांसा देकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। 14 लाख रुपए से अधिक की ठगी लालच में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इस तरह आरोपियों ने कुल मिलाकर 14 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना में तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रवीन और जितेंद्र, निवासी शास्त्री नगर, बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को झज्जर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *