श्री आनंदपुर ट्रस्ट की ओर से अमृतसर-झब्बाल रोड पर श्री आनंदपुर सत्संग मंदिर बनवाया जाएगा, जिसका नींव-पत्थर शुक्रवार को रखा गया। इस मौके पर विधायक कुंवर विजय प्रताप, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पार्षद विकास सोनी और पार्षद विक्की दत्ता ने पहुंचकर सेवा निभाई। मंदिर के संचालक पूज्य बाई प्रकाश सहजानंद और प्रतीत सहजानंद ने बताया कि मंदिर लगभग दो से तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।


