झरिया में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही:13 साल का बच्चा समेत 4 लोग को मारी टक्कर, भीड़ ने की कार चालक की पिटाई

धनबाद में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में 13 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। घटना झरिया थाना क्षेत्र के उपर कुल्ली की है। इधर, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को उसकी क्षतिग्रस्त कार के साथ झरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे में जामाडोबा पाथर बंगला के विक्की कुमार (32) और बैलगड़िया आमटाल के बिट्टू अंसारी (13) गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना में कार ने सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी, जिससे उनका भी काफी नुकसान हुआ। झरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रशासन घायलों के इलाज की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *