महासमुंद| ग्राम झलप में विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में आज 15 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से हनुमान चालीसा पाठ, दोपहर 3 बजे से बाइक रैली, शाम 4 बजे हनुमान जी की महाआरती, 4.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6 बजे से श्रीराम मंदिर झलप प्रांगण में आम भंडारा का आयोजन किया जाएगा।


