झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर के हत्यारे का एनकाउंटर:बोला-वो दूसरे को चाहती थी, इसलिए हत्या की; पैर में गोली मारकर पकड़ा

झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी (40) की हत्या में वांटेड एक्स बॉयफ्रेंड मुकेश झा का पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाफ एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकेश ने पुलिस को बताया- मैं अनीता से बहुत प्यार करता था। हम दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे। एक मंदिर में शादी भी कर चुके थे। मगर अनीता अब दूसरे युवक को चाहने लगी थी, इसलिए उसने 5 महीने पहले ब्रेकअप कर लिया था। प्यार में धोखा मिला तो मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। मैंने मैरिज एनिवर्सरी की रात 4 जनवरी को कनपटी पर गोली मारकर अनीता की हत्या कर दी थी। फिर पुलिस को चमकाने के लिए कार नोटघाट पुल पर खड़ी कर दी और भाग गया, ताकि पुलिस को लगे कि मैंने बेतवा नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस 2 दिन से मुझे नदी में तलाश रही थी, तो लगा कि प्लान सफल हो जाएगा। मगर आज मुठभेड़ में पकड़ा गया। कैसे पुलिस ने पकड़ा पढ़िए अब पढ़िए, प्यार, धोखा और मर्डर की पूरी कहानी जिस फैक्ट्री में अनीता काम करती थी, वहां मैनेजर था मुकेश अनीता चौधरी नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित अंबेडकर नगर में रहती थी। उनके तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे विक्की की शादी हो चुकी है। उससे छोटी बेटी साक्षी (18) और जानू (16) पढ़ते हैं। अनीता 9 साल पहले भगवंतपुरा के पास एक ग्लास फैक्ट्री में काम करती थी, जहां मुकेश झा मैनेजर था। एक साथ काम करने की वजह से दोनों की दोस्ती हो गई। 7 साल पहले यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और पूरी जिंदगी साथ गुजारने की कसमें खा ली। मंदिर में कर ली थी शादी एसपी सिटी ने बताया- आरोपी मुकेश और अनीता ने 4 जनवरी 2019 को एक मंदिर में शादी कर ली थी। अनीता जॉब छोड़कर ऑटो चलाने लगी थी। उसका किसी दूसरे युवक से अफेयर हो गया। जब मुकेश को पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और मुकेश उसे मार-पीटने लगा था। इस वजह से 5 महीने पहले अनीता ने ब्रेकअप कर लिया था, मगर मुकेश उसे किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहता था। वो अनीता को परेशान करने लगा। वह चाहता था कि अनीता उसके साथ रहे, मगर अनीता तैयार नहीं थी। 3 महीने पहले स्टेशन पर मुकेश ने अनीता को परेशान किया तो उसने नवाबाद थाने में शिकायत कर दी थी। अनीता ने मुकेश के साथ रहने से किया था इंकार थाने में शिकायत के बाद दोनों परिवारों के लोग एकत्र हुए थे। मुकेश अपने परिजनों के सामने बोला- मैं तो अनीता के साथ ही रहूंगा। जब अनीता से पूछा गया तो उसने कहा कि वह मुकेश के साथ नहीं रहना चाहती। यह सुनते ही मुकेश बौखला गया और कहने लगा कि अब या तो तुम रहोगी या हम। उसने गोली मारने की धमकी भी दी थी। तब से वह अनीता का पीछा कर रहा था। एनिवर्सरी की रात को कनपटी पर गोली मारी अनीता झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर थी। वह सुबह और रात को ऑटो चलाती थी और दिन में घर का काम करती थी। 4 जनवरी की रात 9:30 बजे वह घर से ऑटो चलाने निकली थी। मुकेश ने पुलिस को बताया- 4 जनवरी को हमारी मैरिज एनिवर्सरी थी। मैं अनीता को मनाने गया था। नहीं मारने पर हत्या का प्लान था। जब अनीता को साथ रहने के लिए मनाया तो वो नहीं मानी। इस पर हमारे बीच विवाद हो गया। अनीता ऑटो लेकर चली गई। तब मैंने तमंचा लोड किया और कार से अनीता की ऑटो का पीछा किया। स्टेशन रोड पर सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास चलती गाड़ी से अनीता की कनपटी में गोली मारी। गोली लगते ही ऑटो पलट गया और अनीता की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिली थी देर रात करीब 1:30 बजे लोगों ने सड़क किनारे अनीता का शव पड़ा देखा। थोड़ी दूरी पर ऑटो पलटा हुआ था। यह देखकर लोगों को लगा कि एक्सीडेंट हुआ है। घरवालों और पुलिस को भी एक्सीडेंट की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो अनीता के शरीर पर एक्सीडेंट की चोट नहीं थी। इसलिए परिजनों ने कहा कि अनीता की हत्या हुई है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मुकेश झा, उसके बेटे शिवम झा और बहनोई मनोज झा के खिलाफ केस दर्ज किया। शिवम और मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जबकि मुकेश फरार हो गया। उस पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को मुकेश मुठभेड़ में पकड़ा गया। अब पढ़िए ऑटो ड्राइवर बनने की कहानी DIG से लेकर कई संस्थाएं कर चुकी थीं सम्मानित अनीता के जज्बे की हर तरफ तारीफ होती थी। 13 दिसंबर 2021 को उसे तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र सिंह सहित कई संस्थाओं ने सम्मानित किया था। अनीता ने अपनी ऑटो के आगे पोस्टर भी लगाए थे, जिन पर लिखा था- जनपद झांसी पुलिस, झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर। पुरुष और महिला एक समान, जन-जन का हो यही आह्वान। पुलिस अफसरों के नंबर भी लिखे थे। अनीता से प्रेरणा लेकर अब कई महिलाएं ऑटो और ई-रिक्शा चला रही हैं। ————————
ये खबर भी पढ़ें…
समलैंगिक दोस्त के लिए कारोबारी ने किडनैपिंग का ड्रामा किया:यूपी में संबंध बनाने का वीडियो बनाकर फंसे, देने पड़े 1.20 लाख मुंबई के कपड़ा कारोबारी का आगरा में किडनैप हुआ। किडनैपर कार में उसे 60Km दूर हाथरस ले गए। 1.20 लाख रुपए लेकर छोड़ा। पुलिस तक ये मामला पहुंचने के सिर्फ 7 घंटे के अंदर चौंकाने वाले फैक्ट सामने आए। कारोबारी की किडनैपिंग नहीं हुई थी। वो आगरा के ‘गे ग्रुप बॉटम’ से जुड़ा हुआ था। वो अपनी मर्जी से अपने पार्टनर के साथ हाथरस गए थे। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *