झांसी के मैरिज गार्डन में लगी आग:एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, टैंट का सामान जला

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन में गुरुवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर गार्डन में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मैरिज गार्डन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। दो तस्वीरों में देखें आग में जला सामान… दरअसल, मेडिकल कॉलेज के पास करगुवां इलाके में स्थित ब्रज मैरिज गार्डन के स्टोर रूम में गुरुवार को अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग की चपेट में आकर स्टोर रूम में रखे सजावटी पर्दे, झालर, लकड़ी का फर्नीचर सेट, डीजे का सामान और एक बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। मैरिज गार्डन में काम करने वाले कर्मचारियों ने जब हॉल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही गार्डन के संचालक मनोज वर्मा को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की छोटी और बड़ी दमकल गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक स्टोर रूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *