झांसी में युवती ने किया सुसाइड:बहन ट्यूशन पढ़ाकर लौटी तो फंदे पर लटकी थी, अब मोबाइल से खुलेगा राज

झांसी में रिश्ता पक्का होने के बाद एक युवती ने शुक्रवार शाम सुसाइड कर लिया। घटना के समय उसकी बड़ी बहन ट्यूशन पढ़ाने गई हुई थी और युवती घर में अकेली थी। जब बड़ी बहन वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवती चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और युवती का मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है। यह मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित कछियाना मोहल्ले का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. LLB कर चुकी थी दीपा
मृतका का नाम दीपा भारती (25) पुत्र मुन्ना लाल भारती था। वह तालपुरा स्थित कछियाना मोहल्ले में रहने वाली थी। मृतका के मामा प्रेमचंद ने बताया- दीपा एलएलबी पास थी। वह अपनी बड़ी बहन रीना के साथ घर पर रहती थी। शुक्रवार शाम को रीना ट्यूशन पढ़ाने गई थी, जबकि दीपा घर पर अकेली थी। शाम करीब 6:30 बजे जब रीना घर लौटी, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी दीपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो दीपा पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दीपा को मृत घोषित कर दिया। माता-पिता की हो चुकी है मौत
दीपा के पिता मुन्ना लाल वकील थे। उनकी 10 साल पहले मौत हो गई थी, जबकि दीपा की मां ऊषा की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। 4 बहनों में दीपा सबसे छोटी थी। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। वह परिवार के साथ अगल रहता है। दीपा की 2 बहनों की शादी हो चुकी है। अब दीपा अपनी बहन रीना के साथ रहती थी। पिछले दिनों उसकी शादी तय हो गई थी। जब जल्द ही शादी की डेट फाइल होने वाली थी। ———— ये भी पढ़ें- बच्ची को उठा ले जाने वाले भेड़िए को गोली मारी:मां के बगल में सो रही थी; बहराइच में अब तक 5 भेड़िए मारे गए यूपी में शनिवार तड़के मां के बगल में सो रही एक साल की बच्ची को खाने वाले भेड़िया को वन विभाग ने मार गिराया। शिकार करने के 13 घंटे में उसे ट्रैक कर गोली मारी गई। शूटर ने राइफल से एक गोली मारी और भेड़िया ढेर हो गया। शनिवार सुबह साढ़े 3 बजे यही भेड़िया बच्ची को जबड़े में दबा ले गया था। बच्ची की चीख सुनकर मां जाग गई। मां चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ी, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत में घुस गया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *