झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची स्वस्थ:एक महीने तक हॉस्पिटल में चला इलाज, शिशु बालिका गृह में रखा जाएगा

अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में 10 जनवरी को मिली नवजात बच्ची अब स्वस्थ है। जेएलएन प्रशासन ने बच्ची की देखभाल के लिए शिशु बालिका गृह में भिजवाने की व्यवस्था करवाने के लिए CWC को पत्र लिखा है। बता दे कि करीब एक महीने पहले कड़ाके की ठंड में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नवजात झाड़ियों में मिली थी। बच्ची को लहूलुहान हालत में जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। बच्ची के 40 टांके लगाने पड़े थे। नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची की देखभाल की और उसका नाम भी रखा था। जेएलएन हॉस्पिटल के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित यादव ने बताया- 10 जनवरी को बच्ची को पीडियाट्रिक यूनिट के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। एक महीने तक बच्ची का हॉस्पिटल में इलाज चला था। नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची की देखभाल की थी। अब बच्चे पूरी तरीके से स्वस्थ है। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजली शर्मा को एक पत्र लिखा है। पत्र में बच्ची के वर्तमान में ठीक होने की जानकारी दी है। साथ ही बच्ची को शिशु बालिका गृह में भिजवाने की व्यवस्था करवाने के लिए भी आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *