राजनांदगांव| केन्द्र प्रवर्तित परम्परागत कृषि विकास योजना अंतर्गत 29 मार्च को जैविक खेती हेतु चयनित छुरिया ब्लाक के ग्राम झाड़ीखैरी में किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। किसान मेला सुबह 10 बजे से शुरु होगा। इस आयोजन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों द्वारा तकनीकी व्याख्यान दिया जाएगा।


