झाड़ोल-उदयपुर रोड बदहाल, कई जगह खड्डे:आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग,  प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठा चुके मांग

उदयपुर में झाड़ोल उपखंड मुख्यालय को उदयपुर से जोड़ने वाले मुख्य रोड की हालत बेहद खराब हो रही है। यहां जगह-जगह खड्डे हो गए हैं। वाहन चालकों को गुजरते समय भारी परेशानी होती है। कई बार दुघर्टना होने से लोग घायल हो चुके हैं। हालात ये हैं कि वाहन चालक इस रोड से आने की बजाय अब दूसरे वैकल्पिक रोड से जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि को इस बारे में शिकायत कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। खुद केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का इस रोड से कई बार आना-जाना होता है लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। मंत्री को इसकी सुध लेनी चाहिए: मोहब्बत सिंह
झाड़ोल उपप्रधान मोहब्बत सिंह ने बताया कि सड़क किनारे चॉक होने से सड़क पर पानी आ रहा है। जगह-जगह खड्डे बने हैं। आज राज्य में बीजेपी की सरकार है और इसमें झाड़ोल से विधायक केबिनेट में मंत्री हैं। वे और अन्य नेता इस रोड से कई बार गुजरते हैं लेकिन नहीं ध्यान नहीं दिया। विशेषकर मंत्री को इसकी सुध लेनी चाहिए। हमने भी काफी प्रयास किए लेकिन नहीं हो पा रहा है। वहीं, ग्रामीण राजाराम गरासिया का कहना है कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंप चुके। स्थानीय जनप्र​तिनिधियों को भी समस्या बता चुके, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। प्रशासन से मांग है कि जल्द ही रोड की मरम्मत की जाए। इनपुट: दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *