झाबुआ की नहर में डूबने से नाबालिग की मौत:कपड़े धोने के लिए आई थी; चैनपुरा गांव में हादसा

झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में शनिवार को एक नहर में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतिका की पहचान शिवानी उर्फ पायल (13), पिता गलिया खड़िया के रूप में हुई है। यह हादसा शिवगढ़ तालाब से निकलने वाली नहर में हुआ। ग्रामीण अक्सर इस नहर का उपयोग कपड़े धोने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए करते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालिका शिवानी भी उसी स्थान पर गई थी। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गई। थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थांदला सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के विस्तृत कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *