झाबुआ के ग्वाल डूंगरी से गौहत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:घर के बाहर से चोरी की थी गाय, विहिप की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र के गवाल डूंगरी गांव में मंगलवार रात गोहत्या का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र के हिंदू समाज में रोष की स्थिति बनी हुई है। गाय के लापता होने से शुरू हुआ मामला मंगलवार दोपहर गवाल डूंगरी निवासी हरचंद टीटू निनामा की घर के बाहर बंधी गाय अचानक लापता हो गई। हरचंद निनामा ने आसपास और गांव में गाय की काफी तलाश की, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। संदेह होने पर की गई तलाशी देर शाम हरचंद निनामा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ गाय की तलाश में निकले। इसी दौरान गांव के एक घर से कुछ लोगों को हाथ में थैली लेकर बाहर निकलते देखा गया। संदेह होने पर जब उस घर की तलाशी ली गई, तो वहां मौजूद कुछ अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। भागने वालों में मकान मालिक पारसिंग मडिया निनामा भी शामिल था। विहिप ने दी पुलिस को सूचना मौके पर मौजूद तोलसिंह भाभर ने तुरंत इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही विहिप के धर्म प्रचार प्रमुख राजेश पणदा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी थांदला पुलिस को दी। राजेश पणदा ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गोवंश से जुड़ी अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे हिंदू समाज में नाराजगी है। पुलिस ने दर्ज किया मामला हरचंद निनामा की शिकायत पर थांदला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी पारसिंग मडिया निनामा के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 303(2) तथा मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 और 9 के तहत मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों ने पकड़वाया आरोपी घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी पारसिंग मडिया निनामा रात में ही फरार हो गया था। बुधवार सुबह आरोपी के गांव में दिखाई देने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *