झाबुआ जिले के ग्राम भोडली के एक परिवार के तीन सदस्यों की गुजरात के धोळका-बगोदरा हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दंपती और उनका 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रकाश सिंगाड़ (27), उनकी पत्नी कता सिंगाड़ (25) और उनका 6 साल बेटा आर्यन के रूप में हुई है। दरअसल, प्रकाश अपने भतीजे विनोद के आयशर वाहन में पत्नी बेटे के साथ सवार था। वह मजदूरी की तलाश में राजकोट जा रहे थे। धोळका-बगोदरा हाईवे पर आयशर वाहन आगे चल रहे एक वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर में आयशर का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 6 बजे की है। हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, केबिन में फंसा शव आयशर में सवार दंपती और उनके बेटे की मौके पर मौत हो गई। वहीं आयशर चला रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह राजकोट में ड्राइवर है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया है। दुर्घटनास्थल पर शवों को वाहन के केबिन से निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शवों को पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार मृतक प्रकाश के चार अन्य बच्चे फिलहाल गांव में अपने दादा-दादी के पास हैं। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम धोळका के सरकारी अस्पताल में किया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भोडली ले जाया जाएगा।


