भारत के संविधान दिवस पर बुधवार को झाबुआ जिले के पेटलावद की अंबेडकर बस्ती में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लोगों बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘संविधान दिवस अमर रहे’ और ‘जय भीम’ के नारे लगाए। संविधान और सामाजिक समरसता पर जोर यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों का महत्व बताया और कहा कि उनके विचार आज भी भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को समानता, न्याय और स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया। समाज के विभिन्न वर्गों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, सीएमओ आशा भंडारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव, पत्रकार मुकेश सिसोदिया, पार्षद ममता गुजराती और समाजसेवी भेरूलाल पड़ियार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर परिषद के कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिलाएं और कॉलेज के युवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी ने भी किया आयोजन वहीं जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ ने भी संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश महासचिव निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका सहित अन्य पदाधिकारी जैसे रूपसिंह डामोर, शंकर भूरिया, वसीम सैयद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नटवर डोडियार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार और जिला प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल मौजूद रहे।


