झाबुआ में कार से 32 पेटी व्हिस्की जब्त:इंदौर से आ रही मारुति सुजुकी कार से पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

झाबुआ कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति सुजुकी कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा, जो कार के भीतर शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहा था। यह कार्रवाई शनिवार सुबह करीब 8 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल, पिता राम सिंह वास्कले, निवासी मोहड़ी पाड़ा (थाना राणापुर) के रूप में हुई है। वह इंदौर के निपानिया क्षेत्र से शराब भरकर झाबुआ ला रहा था। कार से 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद टीआई आर सी भास्करे ने बताया कि पुलिस ने कार (MP 09 CS 3694) की तलाशी ली, जिसमें से बैगपाइपर डीलक्स व्हिस्की की कुल 32 पेटियां बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 277 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 92 हजार रुपए है। वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है, जिससे कुल जब्ती 11 लाख 92 हजार रुपए रुपए की हुई है। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब की यह खेप झाबुआ में किसे सप्लाई की जानी थी और इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *