झाबुआ जिले के ग्राम सजेली में एक कुएं में सब इंस्पेक्टर का शव मिला है। एसआई नगीनलाल कटारा आलीराजपुर जिले के बोरी थाने में पदस्थ थे। वे झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के कटारा टोडी के रहने वाले थे। सजेली में उनका ससुराल है, जहां उनकी मौत हुई। शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ये साफ नहीं हो पाया है कि एसआई की मौत कैसे हुई। एसआई के परिवार में दो बेटे और एक बेटी
मृतक एसआई बोरी थाने में 2020 से पदस्थ थे। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। बोरी थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह ही नगीनलाल ससुराल गए थे। वहीं, ससुरालवालों ने कहा कि उन्होंने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया। घर और ससुराल तीन-चार किमी की दूरी पर
मेघनगर थाना प्रभारी केएल बरकड़े ने बताया कि एसआई नगीनलाल कटारा का घर और ससुराल तीन-चार किलोमीटर के फासले पर ही है। बुधवार रात को वे बोरी से अपने घर पर आए थे। गुरुवार सुबह वह अपने ससुराल गए और यह हादसा हो गया। अभी परिजन कुछ बताने की हालत में नहीं हैं। मृतक की गाड़ी कुएं के पास खड़ी मिली है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। बॉडी पर कुछ चोट के निशान जरूर हैं, लेकिन वह कुएं में गिरने की वजह से लगे होंगे। स्पष्ट रूप से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। टीकमगढ़ में बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी
टीकमगढ़-सागर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र में गोल ढाबा के पास दोपहर 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बड़ागांव थाने के ASI नाथूराम कोल और होमगार्ड रहीस वंशकार घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मी टीकमगढ़ से बड़ागांव थाने जा रहे थे। हादसे में ASI नाथूराम कोल के पैर में फ्रैक्चर हो गया। होमगार्ड के हाथ-पैर में चोटें आईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान ASI की मौत
एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि झांसी में ASI नाथूराम कोल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल होमगार्ड रहीस वंशकार को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है। ये खबर भी पढ़ें-
एएसआई ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड आलीराजपुर में एक एएसआई ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे पुलिस बटालियन 34वीं वाहिनी कैंप में पदस्थ थे। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि वे मोबाइल पर बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…


