झाबुआ में फेयरवेल में स्कूली छात्रों का खतरनाक स्टंट:जेसीबी पर चढ़कर नाचे, तेज रफ्तार गाड़ियों से लटकते दिखे स्टूडेंट्स

झाबुआ के खवासा में मदर टेरेसा स्कूल के छात्रों ने फेयरवेल के नाम पर जमकर हुड़दंग मचाई। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक स्टंट किए, जिससे उनकी और दूसरों की जान खतरे में पड़ गई। रविवार को स्टूडेंट्स का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने और रील बनाने के चक्कर में छात्रों ने खेल मैदान और सड़कों पर गाड़ियों का काफिला निकाला। इसमें लग्जरी कारें, डीजे और जेसीबी भी शामिल थे। सामने आए वीडियो में छात्र तेज रफ्तार चलती गाड़ियों के दरवाजों और खिड़कियों से बाहर लटके हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान न तो किसी ने सीट बेल्ट लगाई थी और न ही सुरक्षा का कोई ख्याल रखा गया। स्कूल प्रबंधन और पुलिस की चुप्पी इस पूरे मामले में स्कूल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
वहीं, खवासा चौकी प्रभारी नरेश निनामा का कहना है कि वे दो दिनों से बाहर थे और अब इस मामले की जांच शुरू की जाएगी। देखना होगा कि जान जोखिम में डालने वाले इन छात्रों और स्कूल पर क्या कार्रवाई होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *