झाबुआ में 3.50 करोड़ के विद्युत ग्रिड का भूमिपूजन:मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा- 12 गांवों के किसानों को पर्याप्त वोल्टेज मिलेगा

कैबिनेट मंत्री महिला और बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया ने पेटलावद क्षेत्र के ग्राम कमलखेड़ा में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नवीन विद्युत ग्रिड का भूमिपूजन किया। सोमवार को भूरिया ने बताया कि नवीन विद्युत ग्रिड के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 12 ग्रामों के करीब 600 कृषकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह नवीन 5 एमबीए 33/11 केवी ग्रिड होगा। इसके निर्माण कार्य के तहत 33 केवी की 2.0 किलोमीटर लाइन एच-बीम पर और 15 किलोमीटर लाइन पीसीसी पर बिछाई जाएगी। इसी प्रकार, 11 केवी की 1 किलोमीटर लाइन एच-बीम पर और 12 किलोमीटर लाइन पीसीसी पर निर्मित की जाएगी। सिंचाई के लिए पर्याप्त वोल्टेज प्राप्त होगा मंत्री भूरिया ने कहा कि ग्रिड प्रारंभ होने से रबी सीजन के दौरान सिंचाई के लिए पर्याप्त वोल्टेज प्राप्त होगा, जिससे वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। साथ ही, घरेलू उपभोक्ताओं को भी निरंतर और स्थिर बिजली सप्लाई प्राप्त होगी। नवीन विद्युत ग्रिड से कमलखेड़ा, पिपलीपाड़ा, भेरूपाड़ा, चैनपुरा, चारणकोपड़ा, उण्डवा, धौलीखली, जुवानपुरा, कालीकराई, सुजनेरा, अम्बापाड़ा और अमलीरेला जैसे ग्रामों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी के साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *