झाबुआ स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में नानूड़ी ‘स्ट्रांग विमेन’, अर्जुन ‘स्ट्रॉन्ग मैन’:सुशील वाजपेयी की स्मृति में जिला स्तरीय आयोजन; चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे

झाबुआ की जय बजरंग व्यायाम शाला में सुशील वाजपेयी की स्मृति में जिला स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को हुई इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने-अपने वजन वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नानूड़ी चारेल ने बालिका वर्ग के 47 किलोग्राम वर्ग में ‘स्ट्रांग विमेन’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग के 52 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन भूरिया ‘स्ट्रांग मैन’ चुने गए। इस प्रतियोगिता में अर्चना तोमर, अवंतिका भूरिया, छाया मावी, सोनिया डामोर, सोनाली, लक्ष्मी बामनिया, प्रतिज्ञा, सविता, सौम्य देवड़ा, गौतम, लकी, दिनेश बाबू, कमल सिंह गरवाल और संजय सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन सभी खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम में सुनीता सुशील वाजपेयी, वार्ड पार्षद रेखा अश्विन शर्मा, भारती सोनी, झाबुआ यूथ के विनय वर्मा, अश्विन शर्मा, प्रेम सिंह उस्ताद, उमेश मेडा, कृपाल सिंह और राकेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *