झामुमो का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन सोमवार को शुरू होगा। यह खेलगांव स्थित शहीद हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में बने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर प्रांगण में होगा। महाधिवेशन में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, तमिलनाडु, गुजरात समेत अन्य राज्यों से भी झामुमो के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रविवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भटट्ाचार्य ने तैयारियों का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि पहले दिन महाधिवेशन स्थल पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत भाषण होगा। पहले दिन के पहले सत्र में सांगठनिक रिपोर्ट पेश की जाएगी।


