सिटी रिपोर्टर | बोकारो महासंघ भवन, बोकारो में झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला इकाई, बोकारो का पंचम अधिवेशन सह चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिला कार्यकारिणी समिति, बोकारो जिला का कुल 9 पदों का चुनाव मतपत्र के माध्यम से संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष नारायण प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद एवं रेणू कुमारी, जिला मंत्री विजय कुमार, संयुक्त मंत्री आशीष भारद्वाज, सैयद हुसैन अंसारी, सुमित कुमार सुमित, धर्मेंद्र कुमार, सविता सोनम, कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो, सहायक कोषाध्यक्ष छोटन कुमार, कार्यालय मंत्री कीर्ति कांत, सहायक कार्यालय मंत्री अंगद कुमार सिंह और प्रवक्ता महेश नायक चुने गए। उक्त पदों में जिला मंत्री के लिए कुल दो प्रत्याशी विजय कुमार प्रधान लिपिक एवं बिंदु पंकज लिपिक उम्मीदवार थे। जिसमें विजय कुमार को 129 मतों में 102 मत, बिंदु पंकज को 26 मत मिले। जबकि एक मत रद्द किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल दो प्रत्याशी राम नंदन प्रसाद उच्च वर्गीय लिपिक एवं संजय कुमार महतो उच्च वर्गीय लिपि उम्मीदवार थे। जिसमें राम नंदन प्रसाद को पूर्ण 49 मत, संजय कुमार महतो को 78 मत एवं दो मत रद्द किया गया। इस अधिवेशन में डीसी अजय नाथ झा पहुंचे और संगठन को मजबूत करने के तौर तरीके बताए। उक्त अधिवेशन में राजेश रंजन दुबे राज्य अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार यादव राज्य महासचिव, गोपाल पासवान जिला अध्यक्ष हजारीबाग, संजय कुमार नायक, रामगढ़ जिला, रवींद्र नाथ ठाकुर, महामंत्री महासंघ, अशोक कुमार दास, राज्य कोषाध्यक्ष, शशि कुमार पांडे, जिला मंत्री कोडरमा एवं पूर्वी सिंहभूम हजारीबाग रामगढ़ लातेहार लोहरदगा देवघर धनबाद जिले के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। अधिवेशन में बोकारो जिला से सुकुमार मरांडी, श्री नारायण राम महतो बालकृष्ण मुरारी, मधुसूदन मुर्मू, रवि मुर्मू, लक्ष्मी नारायण, संतोष सिंह, विद्यासागर, महिमा भारती, सुनीता कुमारी, रश्मि कुमारी, बेबी कुमारी, मेरी मार्था मालतो, प्रीति कुमारी, सविता, सुधीर कुमार, बिंदेश्वर, मनोज कुमार, जितेंद्र, अंबिका आदि उपस्थित थे।


