रांची| राउंडटेबल इंडिया एरिया 16 (झारखंड–ओडिशा) के फ्लाइट ऑफ फैंटसी कार्यक्रम के तहत झारखंड और ओडिशा के 70 जरूरतमंद बच्चों को हवाई यात्रा कराई जाएगी। सोमवार को राउंडटेबल के सदस्य रांची एयरपोर्ट से बच्चों को विमान से दिल्ली ले जाएंगे। दिल्ली में बच्चों को राष्ट्रपति भवन और संसद भवन का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बच्चों को अपने दिल्ली स्थित आवास पर लंच के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा रांची के पारसनाथ पब्लिक स्कूल के बच्चों को भी ट्रिप पर ले जाया जाएगा। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउंडटेबल अध्यक्ष आकाश खोसला, विक्रांत छाबड़ा, अर्पित जैन और पौरुष जैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी।


