झारखंड का कुख्यात बदमाश रायपुर से गिरफ्तार:रंगदारी के लिए की थी फायरिंग, ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस लेकर गई

राजधानी रायपुर में झारखंड के कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने रंगदारी के मामले में झारखंड के रांची में फायरिंग की थी। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रांची के ओरमांझी थाना में जानलेवा हमला और रंगदारी वसूलने के मामले में सुजीत गैंग का एक आरोपी विक्की वर्मा फरार था। झारखंड पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। तभी रायपुर क्राइम ब्रांच को खुफिया इनपुट मिला कि आरोपी विक्की शर्मा रायपुर में एक होटल पर मौजूद है। खुफिया ऑपरेशन में दबोचा गया इस इनपुट के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर ली। फिर खुफिया ऑपरेशन चला कर विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब झारखंड पुलिस ट्रांसिट रिमांड पर लेकर आरोपी को रांची रवाना हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *