झारखंड का तापमान फिर 40 डिग्री के पार:3 अप्रैल को ‎छा सकता है आंशिक बादल, अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं‎

झारखंड में बारिश के बाद गर्मी का दौर लौट आया है। पिछले दिनों बारिश के बाद कुछ ‎दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली पर अब एक ‎बार फिर तपिश बढ़ने लगी है। मार्च के‎ अंतिम सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40‎ डिग्री के पार हो चला है। मौसम विभाग की‎ मानें तो मौसम में अभी आने वाले कुछ ‎दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं‎ है। 40.6 डिग्री डालटनगंज का पारा पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में‎ मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के ‎अनुसार, शुक्रवार को सबसे अधिक ‎उच्चतम तापमान 40.6 डिग्री डालटनगंज में‎ दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम ‎तापमान 16.1 डिग्री खूंटी में रिकार्ड किया ‎गया। रांची का अधिकतम तापमान 34.8‎ डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री रहा। 24 घंटे में बढ़ा पारा, पर अभी लू नहीं मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के बीच अधिकतम पारा बढ़ा है। सामान्य से चार डिग्री उछाल के बीच पलामू रीजन सबसे गर्म रहा। यह राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में अगले तीन दिन तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी हवा आ रही है, लेकिन वातावरण में नमी होने से इसमें ठंडक है। इस कारण अभी लू जैसी स्थिति आने के आसार नहीं हैं। 3 अप्रैल से छा सकते हैं हल्के बादल मौसम‎ विभाग के अनुसार 2 अप्रैल तक आसमान ‎साफ व मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 3 अप्रैल‎ को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं ‎राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम ‎तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं‎ है। अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे दो से ‎तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। चार जिले में गर्म हवा की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा में लोगों को गर्मी से थोड़ा सचेत रहना पड़ेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट बता रही है कि यहां का तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। दोपहर में हीट वेव की भी संभावना है। हांलाकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों के लिए कहा है कि 12 से लेकर 3:00 बजे तक कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें। वहीं, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी. लेकिन, दोपहर में कड़ी धूप रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *