झारखंड की टीमों ने जीते दोनों खिताब:69वीं राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का ग्वालियर में समापन

ग्वालियर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग के दोनों खिताब अपने नाम किए। उन्होंने फाइनल मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीमों को पराजित किया। कम्पू स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर के मैदान पर फाइनल मुकाबले खेले गए। 14 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 2-1 से हराया। इसी तरह, 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में भी झारखंड की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 3-2 से पराजित कर दूसरी ट्रॉफी जीती। इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर पदम सिंह और नितेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 27 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान स्कूली छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तकनीकी अधिकारियों, कोचों और अन्य सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, डीपीसी रविंद्र सिंह तोमर, शालेय जिला क्रीड़ा अधिकारी आरके सिंह और पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *