झारखंड की बेटियों ने पैरा तीरंदाजी में रचा इतिहास:तुलसी कारुवा ने जीते 5 मेडल, टीम ने कुल 11 पदक हासिल किए

जयपुर में आयोजित 6वीं पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीते। टीम ने 8 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में चाईबासा की होनहार तीरंदाज तुलसी कारुवा का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा। टाटा कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा तुलसी ने अकेले 5 पदक जीते, जिनमें 50 मीटर, 30 मीटर इंडियन राउंड और व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में रजत पदक शामिल हैं। टीम इवेंट्स में भी उन्होंने 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। गुरुवारी केराई ने टीम इवेंट में कांस्य पदक नोवामुंडी की युवा तीरंदाज गुरुवारी केराई ने अपने पहले ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया। विजय सुंडी ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और रिकर्व राउंड में 70 मीटर दूरी पर रजत तथा मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। उन्होंने समग्र भारत में दूसरा स्थान हासिल किया। 10 से 13 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों का चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। युवा समाजसेवी और डोनेट ब्लड के संस्थापक रबिन्द्र गिलुवा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। टीम के साथ प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू और मैनेजर जानो पुरती सिंकू भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *