झारखंड की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मान किया। इसके साथ ही सलीमा यह अवार्ड पाने वाली झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले 1972 में ओलिंपियन स्व. माइकल किंडो को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिस समय सलीमा राष्ट्रपति से अवॉर्ड ले रही थीं, उस समय उनके घर में सिर्फ बड़ी बहन अनीमा थीं। वह मोबाइल पर बहन को सम्मानित होते देख रही थीं। पिता और छोटी बहन उनके साथ दिल्ली में थीं तो मां सिमडेगा में। सलीमा के गांव बड़कीछापर में खुशी के इस पल को बांटने जब भास्कर टीम पहुंची तो सलीमा द्वारा बनवाया गया नया पक्का मकान बंद था। बहन पुराने घर में थी। कुछ देर बाद भाई अनमोल टेटे भी पहुंचा। दोनों ने बताया कि सलीमा अब भी खपरैल के पुराने घर में मां के साथ रहना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि सलीमा की मेहनत सार्थक हुई। हम सभी को उस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और उनकी कोच का इस उपलिब्ध में बड़ा योगदान है। सलीमा जब छोटी थी और हॉकी के खेल में आगे बढ़ रही थी, तब माता-पिता के अलावा बड़ी बहन अनिमा ने हर तरह से मदद की थी। वह मुंबई में काम करती है। बहन को अर्जुन अवॉर्ड मिलने की खुशियों को बांटने के लिए वह घर आई हैं। सम्मान… मनु, गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल र|; 32 को अर्जुन, पांच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को खेल अवॉर्ड प्रदान किए। चार खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित मेजर ध्यान चंद खेल र| अवॉर्ड तो 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं। इसके अतिरिक्त पांच कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। खेल र| अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी हैं- पेरिस ओलिंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली शूटर 22 वर्षीय मनु भाकर, सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैम्पियन बने 18 साल के डी गुकेश, टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार। अवॉर्ड की सूची में मनु भाकर का नाम न होने पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि समारोह के बाद मनु ने कहा, ‘सब्र का फल मीठा होता है। मैं उन सबकी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया।’ पढ़ें खेल पेज भी राज्यपाल व सीएम ने दी शुभकामनाएंकहा-हॉकी में नए आयाम स्थापित करें अर्जुन अवार्ड मिलने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सलीमा टेटे को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा-सलीमा ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया है। वहीं सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा-अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करें। उन्होंने अवार्ड जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी बधाई दी।


