झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना:21 को कई जिलों में छा सकता है घना कोहरा, 5.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला

रांची सहित पूरे राज्य को गुरुवार को ठंड से हल्की राहत मिली। आसमान में बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वजह से ठिठुरन के साथ लग रही ठंड अब नरम पड़ गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय से ठंडी हवाएं कम आ रही हैं। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से सर्दी से कुछ राहत मिली है। 20 दिसंबर से अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिलेगी। कल कहां छा सकता है घना कोहरा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां 21 के बाद घने कोहरे और ठंड का पूर्वानुमान 20 दिसंबर को बादल और बारिश का पूर्वानुमान है। इसके बाद कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है। 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। वहीं, घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *